Shri Munisuvrat Nath Chalisa | श्री मुनिसुव्रतनाथ चालीसा

Shri Munisuvrat Nath Chalisa | श्री मुनिसुव्रतनाथ चालीसा – श्री मुनिसुव्रतनाथ जी चालीसा इस अंक में प्रकाशित की गयी है. आप सब श्रद्धापूर्वक इस चालीसा का पाठ करें. पोस्ट के अंत में श्री मुनिसुव्रतनाथ चालीसा विडियो भी दिया गया है.

Shri Munisuvrat Nath Chalisa | श्री मुनिसुव्रतनाथ चालीसा

|| श्री मुनिसुव्रतनाथ चालीसा ||

अरिहंत सिद्ध आचार्य को करुं प्रणाम |
उपाध्याय सर्वसाधू करते स्वपर कल्याण ||

जिनधर्म, जिनागम, जिनमंदिर पवित्र धाम |
वीतराग की प्रतिमा को कोटि-कोटि प्रणाम ||

जय मुनिसुव्रत दया के सागर | नाम प्रभु का लोक उजागर ||

सुमित्रा राजा के तुम नन्दा | मां शामा की आंखो के चन्दा ||

श्यामवर्ण मूरत प्रभू की प्यारी | गुणगान करें निशदिन नर नारी ||

मुनिसुव्रत जिन हो अन्तरयामी | श्रद्धा भाव सहित तुम्हें प्रणामी ||

भक्ति आपकी जो निशदिन करता | पाप ताप भय संकट-हरता ||

प्रभू ; संकटमोचन नाम तुम्हारा | दीन दुखी जीवों का सहारा ||

कोई दरिद्री या तन का रोगी | प्रभू दर्शन से होते हैं निरोगी ||

मिथ्या तिमिर भयो अति भारी | भव भव की बाधा हरो हमारी ||

यह संसार महा दुख दाई | सुख नहीं यहां दुख की खाई ||

मोह जाल में फंसा है बंदा | काटो प्रभु भव भव का फंदा ||

रोग शोक भय व्याधि मिटावो | भव सागर से पार लगावो ||

घिरा कर्म से चौरासी भटका | मोह माया बन्धन में अटका ||

संयोग-वियोग भव भव का नाता | राग द्वेष जग में भटकाता ||

ChemiCloud - Excellent Web Hosting Services

हित मित प्रित प्रभू की वाणी | स्वपर कल्याण करें मुनि ध्यानी ||

भव सागर बीच नाव हमारी | प्रभु पार करो यह विरद तिहारी ||

मन विवेक मेरा अब जागा | प्रभु दर्शन से कर्ममल भागा ||

नाम आपका जपे जो भाई | लोका लोक सुख सम्पदा पाई ||

कृपा दृष्टी जब आपकी होवे | धन आरोग्य सुख समृधि पावे ||

प्रभु चरणन में जो जो आवे | श्रद्धा भक्ति फल वांच्छित पावे ||

प्रभु आपका चमत्कार है न्यारा | संकट मोचन प्रभु नाम तुम्हारा ||

सर्वज्ञ अनंत चतुष्टय के धारी | मन वच तन वंदना हमारी ||

सम्मेद शिखर से मोक्ष सिधारे | उद्धार करो मैं शरण तिहांरे ||

महाराष्ट्र का पैठण तीर्थ | सुप्रसिद्ध यह अतिशय क्षेत्र ||

मनोज्ञ मन्दिर बना है भारी | वीतराग की प्रतिमा सुखकारी ||

चतुर्थ कालीन मूर्ति है निराली | मुनिसुव्रत प्रभू की छवि है प्यारी ||

मानस्तंभ उत्तग की शोभा न्यारी | देखत गलत मान कषाय भारी ||

मुनिसुव्रत शनिग्रह अधिष्ठाता | दुख संकट हरे देवे सुख साता ||

शनि अमावस की महिमा भारी | दूर-दूर से आते नर नारी ||

मुनिसुव्रत दर्शन महा हितकारी | मन वच तन वंदना हमारी ||

सोरठा

सम्यक् श्रद्धा से चालीसा, चालीस दिन पढिये नर-नार |

मुक्ति पथ के राही बन, भक्ति से होवे भव पार ||

विडियो

श्री मुनिसुव्रतनाथ चालीसा विडियो निचे दिया गया है. आप सब इस विडियो को अवस्य देखें.

Shri Muni Suvrat Nath Chalisa

Video Source : YouTube

हमारे द्वारा प्रकाशित अन्य चालीसा को भी अवस्य देखें.

PadamPrabhu Chalisa | पद्मप्रभु चालीसा

Parshvanath Chalisa | श्री पार्श्वनाथ चालीसा

Mahaveer Chalisa | श्री महावीर चालीसा

Shri Mallinath Chalisa | श्री मल्लिनाथ चालीसा

Shri Sheetalnath Chalisa श्री शीतलनाथ चालीसा
Shri Shreyansnath Chalisa श्री श्रेयांसनाथ चालीसा

Shri Vimalnath Chalisa श्री विमलनाथ चालीसा

Shri Kunthunath Chalisa | श्री कुन्थुनाथ चालीसा

Shri Arahnath Chalisa श्री अरहनाथ चालीसा

Shantinath Chalisa शांतिनाथ भगवान चालीसा

Pushpdant Chalisa – श्री पुष्पदन्त चालीसा

Shri Suparshvanath Chalisa श्री सुपार्श्वनाथ चालीसा

अन्य चालीसा के लिए आप हमारे चालीसा संग्रह पेज को देख सकतें हैं. इस पोस्ट में किसी भी प्रकार के सुधार लिए कृपया हमें कमेंट बॉक्स में लिखें.

ChemiCloud - Excellent Web Hosting Services

Leave a Comment