Mehandipur Balaji ki Aarti | मेहन्दीपुर बालाजी की आरती

Mehandipur Balaji ki Aarti | मेहन्दीपुर बालाजी की आरती सभी प्रकार के दुष्ट और काली नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति प्रदान करने वाला महा मन्त्र है.

मेहन्दीपुर बालाजी को भी बजरंगबली हनुमान जी का ही रूप माना जाता है. मान्यता है की इस मेहन्दीपुर बालाजी के धाम में आने से सभी प्रकार के नकारात्मक काली शक्तियों से मुक्ति मिल जाती है.

Mehandipur Balaji Dham
Mehandipur Balaji Dham

हर साल लाखों भक्त यहाँ आतें हैं. और बालाजी हनुमान जी के दर्शन करतें हैं.

मेहन्दीपुर बालाजी की आरती का विडियो देखिये.

Mehandipur Balaji Ki Aarti Video

Mehandipur Balaji Ki Aarti

Mehandipur Balaji Ki Aarti
Mehandipur Balaji Ki Aarti

|| मेहन्दीपुर बालाजी की आरती ||

ॐ जय हनुमत वीरा, स्वामी जय हनुमत वीरा |
संकट मोचन स्वामी, तुम हो रनधीरा || ॐ जय हनुमत् वीरा…….

पवन पुत्र अंजनी सूत, महिमा अति भारी |
दुःख दरिद्र मिटाओ, संकट सब हारी || ॐ जय हनुमत् वीरा…….

बाल समय में तुमने, रवि को भक्ष लियो |
देवन स्तुति किन्ही, तुरतहिं छोड़ दियो || ॐ जय हनुमत् वीरा…….

कपि सुग्रीव राम संग मैत्री करवाई |
अभिमानी बलि मेटयो कीर्ति रही छाई || ॐ जय हनुमत् वीरा…….

जारि लंक सिय-सुधि ले आए, वानर हर्षाये |
कारज कठिन सुधारे, रघुबर मन भाये || ॐ जय हनुमत् वीरा…….

शक्ति लगी लक्ष्मण को, भारी सोच भयो |
लाय संजीवन बूटी, दुःख सब दूर कियो || ॐ जय हनुमत् वीरा…….

रामहि ले अहिरावण, जब पाताल गयो |
ताहि मारी प्रभु लाय, जय जयकार भयो || ॐ जय हनुमत् वीरा…….

राजत मेहंदीपुर में, दर्शन सुखकारी |
मंगल और शनिश्चर, मेला है जारी || ॐ जय हनुमत् वीरा…….

श्री बालाजी की आरती, जो कोई नर गावे |
कहत इन्द्र हर्षित, मनवांछित फल पावे || ॐ जय हनुमत् वीरा…….

Balaji Hanuman ji ki Aarti

Balaji Hanuman Ji Ki Aarti
Balaji Hanuman Ji Ki Aarti

Om Jai Hanumat veera, Swami Jai Hanumat veera.
Sankat Mochan Swami, Tum Ho Randheera. Om Jai Hanumat veera……….

Pawan Putra Anjani Sut, Mahima Ati Bhari.
Dukh Daridra Mitaao, Sankat Sab Haari. Om Jai Hanumat veera………

Baal Samay Me Tumne, Ravi Ko Bhaksh Liyo.
Dewan Stuti Kinhi, Turathi Chhod Diyo. Om Jai Hanumat veera………..

Kapi Sugriv Ram Sang Maitri Karwayi.
Abhimani Bali Metyo Kirti Rahi Chhayi. Om Jai Hanumat veera………

Jaari Lank Siya Sudhi Le Aaye, Waanar Harshaye.
Kaaraj Kathin Sudhare, Raghubar Man Bhaye. Om Jai Hanumat veera………

Shakti Lagi Lakshman Ko, Bhari Soch Bhayo.
Laay Sanjiwan Buti, Dukh Sab Dur Kiyo. Om Jai Hanumat veera……….

ChemiCloud - Excellent Web Hosting Services

Ramhi Le Ahirawan, Jab Patal Gayo.
Tahi Mari Prabhu Laay, Jay Jaykar Bhayo. Om Jai Hanumat veera……….

Raajat Mehandipur Me, Darshan Sukhkari.
Mangal Aur Shanischar, Mela Hai Jaari. Om Jai Hanumat veera………

Shri Balaji Ki Aarti, Jo Koi Nar Gawe.
Kahat Indra Harshit, Manwanchit Phal Pawe. Om Jai Hanumat veera………

मेहन्दीपुर बालाजी की आरती कैसे करें?

balaji image

1.) मेहन्दीपुर बालाजी की आरती के लिए मंगलवार और शनिवार का दिन बहुत ही शुभ होता है.

2.) प्रातः काल और संध्या काल का समय मेहन्दीपुर बालाजी की आरती के लिए उत्तम होता है.

3.) अगर आप मेहन्दीपुर बालाजीधाम में जाकर आरती करतें हैं तो यह बहुत ही शुभ फलदायक होता है.

4.) आप अपने घर पर भी मेहन्दीपुर बालाजी की तस्वीर या प्रतिमा के सामने खड़े होकर के आरती कर सकतें हैं.

5.) आरती सम्पूर्ण रूप से शारीरिक और मानसिक शुद्ध होकर ही करें.

6.) मेहन्दीपुर बालाजी की आरती करते समय बालाजी हनुमान पर अपनी सम्पूर्ण श्रद्धा और बिस्वास बनाये रखें.

मेहन्दीपुर बालाजी की आरती से लाभ

Mehandipur Balaji
Mehandipur Balaji

1.) मेहन्दीपुर बालाजी की आरती करने से बालाजी हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है.

2.) बालाजी की कृपा से समस्त प्रकार के दुष्ट और काली नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है.

3.) रोगों और दुखों से मुक्ति बालाजी की कृपा से मिलती है.

4.) जीवन में सुख और समृद्धि आती है.

5.) जो भी व्यक्ति सम्पूर्ण श्रद्धा और भक्ति के साथ मेहन्दीपुर बालाजीधाम आता है और बालाजी की आरती करता है. उसे समस्त नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिल जाती है.

मेहन्दीपुर बालाजी की आरती के प्रकाशन में पूर्ण रूप से सावधानी बरती गयी है. फिर भी अगर कहीं कोई त्रुटी रह गयी हो तो कृपया हमें कमेंट बॉक्स में लिखें. हम उसे जरुर सुधारने की कोशिश करेंगे. अगर आप कोई सुझाव या सलाह देना चाहतें हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में जरुर लिखें.

मेहन्दीपुर बालाजी से सम्बंधित आपका अगर कोई अनुभव है तो कृपया हमें कमेंट बॉक्स में लिखें. हम आपके अनुभव को इस site के माध्यम से सम्पूर्ण विश्व में पहुंचाएंगे. क्योंकि इस site को सम्पूर्ण विश्व में देखा जाता है.

श्री मेहन्दीपुर बालाजी आप सभी की सम्पूर्ण रूप से सभी नकारात्मक शक्तियों से रक्षा करें.

|| जय हनुमान | जय मेहन्दीपुर बालाजी | जय श्रीराम ||

हनुमान जी से सम्बंधित हमारे इन प्रकाशनों को भी जरुर देखें.

हनुमान जी की आरती

सभी प्रकार के रोगों से मुक्ति देने वाला सिद्ध हनुमान मन्त्र

संकटों से बचानेवाला सिद्ध हनुमान मन्त्र

इस मन्त्र के जाप से हनुमान जी आपके पास आ जाते हैं.

हनुमान चालीसा

सालासर बालाजी की आरती

Know more about Mehandipurn Balaiji Temple from Wikipedia.

1 thought on “Mehandipur Balaji ki Aarti | मेहन्दीपुर बालाजी की आरती”

Leave a Comment