Ekadashi Aarti एकादशी आरती – एकादशी के दिन करें यह पावन आरती

Ekadashi AartiEkadashi Ki Aarti – एकादशी आरती – एकादशी के दिन श्री भगवान विष्णु जी की स्तुति और आराधना करने का बहुत अधिक धार्मिक महत्व है. भगवान श्री विष्णु जी के साथ ही एकादशी के दिन एकादशी माता की भी स्तुति की जाती है.

एकादशी के दिन व्रत रखने का भी बहुत अधिक धार्मिक महत्व है. भगवान श्री विष्णु जी की आराधना और स्तुति के लिए आरती का लिंक निचे दिया गया है.

Vishnu Bhagwan ki Aarti भगवान विष्णु की आरती

Ekadashi Aarti एकादशी आरती

Ekadashi Aarti

ॐ जय एकादशी, जय एकादशी, जय एकादशी माता।
विष्णु पूजा व्रत को धारण कर, शक्ति मुक्ति पाता॥
ॐ जय एकादशी माता …………

तेरे नाम गिनाऊं देवी, भक्ति प्रदान करनी।
गण गौरव की देनी माता, शास्त्रों में वरनी॥
ॐ जय एकादशी माता …………

मार्गशीर्ष के कृष्णपक्ष की उत्पन्ना, विश्वतारनी जन्मी।
शुक्ल पक्ष में हुई मोक्षदा, मुक्तिदाता बन आई॥
ॐ जय एकादशी माता …………

पौष के कृष्णपक्ष की, सफला नामक है।
शुक्लपक्ष में होय पुत्रदा, आनन्द अधिक रहै॥
ॐ जय एकादशी माता …………

नाम षटतिला माघ मास में, कृष्णपक्ष आवै।
शुक्लपक्ष में जया, कहावै, विजय सदा पावै॥
ॐ जय एकादशी माता …………

विजया फागुन कृष्णपक्ष में शुक्ला आमलकी।
पापमोचनी कृष्ण पक्ष में, चैत्र महाबलि की॥
ॐ जय एकादशी माता …………

चैत्र शुक्ल में नाम कामदा, धन देने वाली।
नाम बरुथिनी कृष्णपक्ष में, वैसाख माह वाली॥
ॐ जय एकादशी माता …………

शुक्ल पक्ष में होय मोहिनी अपरा ज्येष्ठ कृष्णपक्षी।
नाम निर्जला सब सुख करनी, शुक्लपक्ष रखी॥
ॐ जय एकादशी माता …………

योगिनी नाम आषाढ में जानों, कृष्णपक्ष करनी।
देवशयनी नाम कहायो, शुक्लपक्ष धरनी॥
ॐ जय एकादशी माता …………

कामिका श्रावण मास में आवै, कृष्णपक्ष कहिए।
श्रावण शुक्ला होय पवित्रा आनन्द से रहिए॥
ॐ जय एकादशी माता …………

अजा भाद्रपद कृष्णपक्ष की, परिवर्तिनी शुक्ला।
इन्द्रा आश्चिन कृष्णपक्ष में, व्रत से भवसागर निकला॥
ॐ जय एकादशी माता …………

पापांकुशा है शुक्ल पक्ष में, आप हरनहारी।
रमा मास कार्तिक में आवै, सुखदायक भारी॥
ॐ जय एकादशी माता …………

देवोत्थानी शुक्लपक्ष की, दुखनाशक मैया।
पावन मास में करूं विनती पार करो नैया॥
ॐ जय एकादशी माता …………

परमा कृष्णपक्ष में होती, जन मंगल करनी।
शुक्ल मास में होय पद्मिनी दुख दारिद्र हरनी॥
ॐ जय एकादशी माता …………

ChemiCloud - Excellent Web Hosting Services

जो कोई आरती एकादशी की, भक्ति सहित गावै।
जन गुरदिता स्वर्ग का वासा, निश्चय वह पावै॥
ॐ जय एकादशी माता …………

भगवान श्री विष्णु जी की आराधना करें Vishnu Gayatri Mantra – श्री विष्णु गायत्री मंत्र के पाठ से

Ekadashi Aarti Video एकादशी आरती विडियो

एकादशी आरती विडियो निचे दिया गया है. आप इन विडियो को अवस्य देखें.

Ekadashi Aarti

हमारे अन्य प्रकाशनों को भी अवस्य देखें –


Lakshmi ji ki Aarti माता लक्ष्मी की आरती

Ganesh ji ki Aarti श्री गणेश आरती

Shiv Aarti : Om Jai Shiv Omkara शिव जी की आरती : ॐ जय शिव ओमकारा

Ganga Aarti : गंगा मैया की आरती

Surya Dev ki Aarti : सूर्य भगवान् की आरती

Shiv ji ki Aarti : शिव जी की आरतियों का संग्रह

एकादशी तिथि के बारे में और जानकारी के लिए आप विकिपीडिया को देख सकतें हैं.

ChemiCloud - Excellent Web Hosting Services

Leave a Comment